मोहम्मद मुज़ेहेम
mohamad.mouzehem@dubaichamber.com
दुबई स्थित यूनिकॉर्न कंपनियों के लीडर्स ने डिजिटल इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर आधारित विकास के ग्लोबल हब के तौर पर अमीरात की स्थिति की एक बार फिर से पुष्टि की है। वरिष्ठ अधिकारियों ने दुबई के दूरदर्शी नियामक परिवेश, आधुनिक इन्फ़्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को आकर्षित करने की क्षमता को उन प्रमुख कारकों के रूप में उजागर किया, जो तेज़ी से विकसित हो रहे डिजिटल व्यवसायों के इसे और भी ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि दुबई महत्त्वाकांक्षी कंपनियों के लिए एक रणनीतिक लॉन्चपैड के रूप में विकसित हो चुका है, जहाँ उन्हें एक ऐसा चुस्त व्यावसायिक माहौल मिलता है, जो इनोवेशन को बढ़ावा देता है और उन्हें क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सहूलियत देता है. व्यावसायिक लीडर्स ने दुबई के डिजिटल इकोसिस्टम में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच मज़बूत ताल-मेल की भी सराहना की, जिसे दुबई चेम्बर ऑफ़ डिजिटल इकॉनमी का समर्थन प्राप्त है, जो दुबई चेम्बर्स के तहत काम करने वाले तीन चेम्बर्स में से एक है।
Kitopi के CEO और सह-संस्थापक, मोहम्मद बलाउत ने कहा: “हमारे विकास में दुबई के डिजिटल इकोसिस्टम की अहम भूमिका रही है। यह शहर भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नियमों, अंतरराष्ट्रीय स्तर के इन्फ़्रास्ट्रक्चर, असाधारण प्रतिभाओं तक पहुँच और व्यावसायिक माहौल का एक ऐसा शानदार मिश्रण प्रदान करता है, जिसके चलते तेज़ी से निर्माण, परीक्षण और विस्तार करना आसान हो जाता है। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से इसकी कनेक्टिविटी की भूमिका भी बेहद अहम साबित हुई है, क्योंकि हमने अपनी महत्त्वाकांक्षाओं का दायरा यूएई से आगे बढ़ाया है।"
Property Finder के चीफ़ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर, फ़र्नांडो फ़ैंटन ने कहा: “दुबई अब सिर्फ़ व्यवसाय स्थापित करने की जगह नहीं रह गई है, बल्कि आपके उद्योग का भविष्य गढ़ने की जगह बन चुकी है। अमीरात के अत्याधुनिक डिजिटल बुनियादी इनफ़्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी फ़्रेमवर्क की बदौलत, हम साधनों का कुशलतापूर्वक परीक्षण कर सकते हैं, उन्हें दोहरा सकते हैं और उनका विस्तार कर सकते हैं, जबकि निवेशकों और नियामकों के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों की बदौलत, हम चुनौतियों से निपट सकते हैं और जानकारी को अमल में लाए जा सकने वाले समाधानों में बदल सकते हैं।”
XPANCEO के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर, रोमन एक्सेलरॉड ने कहा: “दुबई इनोवेशन के क्षेत्र में पूरी दुनिया के लिए एक आकर्षक ठिकाने के रूप में विकसित हो रहा है, जहाँ सिलिकॉन वैली की शुरुआती भावना की झलक दिखाई देती है, फिर भी यह उन सिद्धांतों पर कायम रहते हुए ऐसा कर रहा है जिन पर इसे बनाया गया था: और यह ग्लोबल पार्टनरशिप्स के ज़रिए असंभव चुनौतियों को रणनीतिक अवसरों में बदल रहा है। आज फ़ाउंडर्स के लिए असली सवाल यह नहीं है कि दुबई वैज्ञानिक शोध और विकास के संबंध में अपनी महत्त्वांकांक्षा को बरकरार रख सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि आपकी महत्त्वाकांक्षा में दुबई के विज़न के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का दम-खम है या नहीं।”
दुबई चेम्बर ऑफ़ डिजिटल इकॉनमी का परिचय
दुबई चेम्बर ऑफ़ डिजिटल इकॉनमी दुबई को डिजिटल अर्थव्यवस्था का ग्लोबल लीडर बनाने की दिशा में काम करता है। कंपनियों, प्रतिभाओं और निवेशों को आकर्षित करते हुए डिजिटल व्यवसाय के विकास के लिए मददगार माहौल तैयार करना इसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
मोहम्मद मुज़ेहेम
mohamad.mouzehem@dubaichamber.com