अंजलि राजवर्धन
लीड – क्लाइंट एंगेजमेंट | Cicero & Bernay
anjali@ciceroandbernay.com, +971569883612
• 35% निवेशक अमीराती हैं, जबकि 65% प्रवासी और अंतरराष्ट्रीय निवेशक हैं
• यह उपलब्धि इस प्रोजेक्ट की जबरदस्त माँग और यूएई के रियल एस्टेट क्षेत्र में लगातार बने रहने वाले भरोसे को दर्शाती है
अपने लग्ज़री प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर, यूएई के जाने-माने रीयल एस्टेट डेवलपर, Ohana Development ने अबूधाबी के यास कैनाल के किनारे स्थित गेटेड वॉटरफ़्रंट कम्यूनिटी, Manchester City Yas Residences by Ohana के लिए 72 घंटे के अंदर 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बिक्री दर्ज कराई है, जिससे अमीरात के रीयल एस्टेट बाज़ार में बिक्री का एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया है।
बिक्री के लॉन्च के समय से ही निवेशकों की लंबी कतारें लगी थीं, जो इस प्रोजेक्ट की भारी माँग को दर्शाती है। इन निवेशकों में से 35% अमीराती हैं, जबकि 65% प्रवासी और अंतरराष्ट्रीय खरीदार हैं। इस भारी माँग को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि Ohana Development जल्द ही इस प्रोजेक्ट की अतिरिक्त इन्वेंट्री रिलीज़ कर सकती है।
अपने विचार व्यक्त करते हुए, Ohana Development के CEO, हुसैन सलेम ने कहा: “हम स्थिर और दूरदर्शी निवेश माहौल को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और उसके दूरदर्शी नेतृत्व की दिल खोलकर सराहना करना चाहते हैं। यह मज़बूत नींव निवेशकों और डेवलपर्स के बीच भरोसे को लगातार पुख्ता कर रही है, जिससे बदलती परिस्थितियों के बावजूद अबूधाबी के फलते-फूलते रियल एस्टेट क्षेत्र के उबरने की क्षमता और विकास को बल मिलता है।”
हुसैन ने आगे कहा, “Manchester City Yas Residences by Ohana को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया और सिर्फ़ 72 घंटों में बिक्री का रिकॉर्ड, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों के निरंतर भरोसे के साथ-साथ अमीरात में इस प्रोजेक्ट की अनूठी पेशकश के आकर्षण को दर्शाता है।”
यह प्रोजेक्ट 1.67 मिलियन वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसके मास्टरप्लान का 55% से भी ज़्यादा हिस्सा सुंदर बगीचों और हरी-भरी जगहों के लिए सुरक्षित रखा गया है। खेलकूद और सेहतमंद जीवनशैली को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए Manchester City Yas Residences by Ohana में ट्रेनिंग और रिकवरी की इंटीग्रेटेड सुविधाएँ होंगी। साथ हीस वॉटरफ़्रंट प्रोमेनेड पर रीटेल, डाइनिंग और लाइफ़स्टाइल डेस्टिनेशन भी मौजूद होंगे। इस कम्यूनिटी में वॉटर स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज़ वाला एक मरीना स्पोर्ट्स क्लब भी होगा। इसके अलावा, फ़िटनेस सेंटर और पूल सहित रिज़ॉर्ट-स्टाइल की कई सुविधाएँ भी होंगी।
इस प्रोजेक्ट और अन्य डेवलपमेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहाँ जाएँ: https://www.ohana.ae/