खालिद तारेक
मिस्र के प्रधानमंत्री, महामहिम डॉ. मोस्तफ़ा मदबूली के संरक्षण में, 'इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री डेवलपमेंट एजेंसी (ITIDA)' ने ऑफ़शोरिंग और IT-एनेबल्ड सेवाओं के क्षेत्र की जानी-मानी बहुराष्ट्रीय और स्थानीय टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ 55 रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की, जिसमें Teleperformance, Accenture, Deloitte, VOIS, Luxoft, RSA और Capgemini जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। इस समारोह में महामहिम डॉ. मोस्ताफ़ा मदबूली और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अम्र तलआत की उपस्थिति रही। इसमें वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लेकर दर्शाया कि अपनी कुशल प्रतिभा, सशक्त बुनियादी ढाँचे और लागत-प्रतिस्पर्धात्मकता की बदौलत, मिस्र अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक सेवाओं के केंद्र के रूप में उभरता जा रहा है।
इन साझेदारियों के चलते, मिस्र के युवाओं के लिए बिज़नेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO), IT, इंजीनियरिंग और उन्नत प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में हज़ारों हाई-वैल्यू रोज़गार पैदा होंगे। इन समझौतों का उद्देश्य मिस्र की ऑफ़शोरिंग उपस्थिति को बढ़ाने के लिए ITIDA की रणनीति के साथ-साथ सरकार के नॉलेज-बेस्ड डिजिटल इकॉनमी बनने के विज़न को साकार करने में मदद करना है और मिस्र को आला दर्जे की डिजिटल सेवाओं के एक भरोसेमंद केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने के बारे में टिप्पणी करते हुए, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अम्र तलआत ने कहा: “अपने रणनीतिक नज़रिए, सशक्त बुनियादी ढाँचे और कुशल, युवा वर्कफ़ोर्स की बदौलत, मिस्र तेज़ी से प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। हमारी सफलता RISE के सूत्र पर आधारित है : भरोसेमंद प्रतिभा—यहाँ हर साल 7,60,000 से भी ज़्यादा लोग ग्रेजुएट होते हैं, जिनमें 50,000 ICT विशेषज्ञ भी शामिल हैं; इस्तेमाल के लिए तैयार बुनियादी ढाँचा; रणनीतिक निकटता; और लागत के मामले में किफ़ायती संरचना। इस साल के ग्लोबल ऑफ़शोरिंग समिट में, 55 अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ मिस्र में अपना विस्तार कर रही हैं, जिससे अगले तीन सालों में 70,000 से भी ज़्यादा रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। यह दर्शाता है कि पूरी दुनिया मिस्र को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखती है।”
ITIDA के CEO, इंजीनियर अहमद एलज़ाहर ने कहा, “जानी-मानी ग्लोबल और लोकल कंपनियों के साथ 55 समझौतों पर हस्ताक्षर करना मिस्र की डिजिटल इकॉनमी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ऑफ़शोरिंग रणनीति को लॉन्च करने के तीन साल बाद, हम यहाँ पर ग्लोबल डिलीवरी सेंटर्स की स्थापना करने या उनका विस्तार करने के लिए अपने साझेदारों का शुक्रिया अदा करते हैं — उनकी सफलता ही हमारी सफलता है। मिस्र की भरपूर प्रतिभा के साथ, हमें अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का भरोसा है।”
मिस्र इन साझेदारियों से बेहद खुश है, क्योंकि अर्थव्यवस्था पर उनका असर काफ़ी महत्त्वपूर्ण है। ये समझौते प्रमुख कंपनियों के भरोसे को दर्शाते हैं और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों की माँग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार एक जाने-माने ऑफ़शोरिंग डेस्टिनेशन के रूप में मिस्र की स्थिति को मज़बूत करते हैं।
खालिद तारेक