माज़ेन डिरानी
वर्ल्ड-FZO मीडिया
वर्ल्ड फ़्री ज़ोन ऑर्गनाइज़ेशन के 11वें सालाना महासम्मेलन ने अपनी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए फ़्री ज़ोन के भविष्य के लिए डिजिटाइज़ेशन और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किए जाने वाले विकास पर ज़ोर दिया। साथ ही, फ़्री ज़ोन के वैश्विक व्यापार के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में और मज़बूत करने के तरीकों पर भी बल दिया।
दिन के सत्रों में ट्रेड कॉरिडोर के डिजिटाइज़ेशन, OECD के ग्लोबल मिनिमम टैक्स के प्रभाव और रीजनल ट्रेड गेटवे के रूप में फ़्री ज़ोन की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
सत्रों में पर्यावरण को ध्यान में रखकर किए जाने वाले विकास पर खास तौर से चर्चा की गई। इसमें अक्षय ऊर्जा की मदद से नेट-ज़ीरो की ओर कदम बढ़ाने, सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल और ग्रीन फ़ाइनेंसिंग फ़्रेमवर्क पर बात की गई। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वातावरण में कार्बन उत्सर्जन को कम करना सिर्फ़ जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ज़रूरी नहीं है, बल्कि यह भविष्य में फ़्री ज़ोन को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए भी ज़रूरी है।
कांग्रेस ने ग्लोबल फ़्री ज़ोन रिसर्च इंस्टीट्यूट का भी उद्घाटन किया। यह एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक है जो दुनिया भर में फ़्री ज़ोन के लिए रिसर्च, नीतिगत संवाद और क्षमता-निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।
संस्थान कई तरह के काम करता है, जैसे कि फ़्री ज़ोन के सामने आने वाली बड़ी समस्याओं पर रिसर्च करना, नीतिगत सुझाव देना, विशेषज्ञ के पैनल और अंतरारष्ट्रीय चर्चाओं का आयोजन करना, इंडस्ट्री रिपोर्ट प्रकाशित करना और सरकारों और फ़्री ज़ोन के प्राधिकारों को विशेष प्रशिक्षण और परामर्श सेवाएं देना।
कांग्रेस के दूसरे दिन हैनान प्रांत में, छह फ़्री ज़ोन और पांच इकोनॉमिक और टेक्नोलॉजी ज़ोन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते का उद्देश्य अलग-अलग देशों के बीच डेटा के अदान- प्रदान में सहयोग को बढ़ावा देना और ग्लोबल डिजिटल इकोनॉमी में प्रमुख केंद्रों के तौर पर हस्ताक्षरकर्ताओं की स्थिति को मज़बूत करना है।
फ़्री ज़ोन की ओर से हस्ताक्षरकर्ताओं में संयुक्त अरब अमीरात से दुबई इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक ज़ोन अथॉरिटी (DIEZ), सर्बिया से पायरोट फ़्री ज़ोन, केन्या से तातु सिटी फ़्री ज़ोन, अंगोला से लुआंडा स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अर्जेंटीना से सांता फ़ेस्टा फ़्री ज़ोन और मिस्र से जनरल अथॉरिटी फ़ॉर इन्वेस्टमेंट एंड फ़्री ज़ोन (GAFI) शामिल थे।
हैनान प्रांत से, हस्ताक्षरकर्ताओं में हाइकोउ जियांगडोंग न्यू एरिया, हाइकोउ फ़ोसिंग इंडस्ट्रियल इंटरनेट पार्क, हैनान रिज़ॉर्ट सॉफ़्टवेयर कम्यूनिटी, सान्या याझोउ बे साइंस एंड टेक्नोलॉजी सिटी और ओवरसीज़ रिटर्नीज़ टाउन लिंगहुई शामिल थे।
MoU संयुक्त तंत्र विकसित करके अलग-अलग देशों के बीच डेटा के अदान-प्रदान पर सहयोग के लिए रूपरेखा तैयार करता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि डेटा को सुरक्षित और मज़बूत सिस्टम में स्टोर किया जाए और हस्ताक्षरकर्ताओं के बीच जानकारी को आसान और सुरक्षित तरीके से ट्रांसफ़र किया जा सके।