अहमद बायूनी
सुरक्षित और समावेशितापूर्ण डिजिटल अर्थव्यवस्था में विश्वास की जड़ों को मज़बूत करने के लिए लगातार किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सहयोग का समापन “Stop Online Misinformation” कैम्पेन के साथ हुआ
डिजिटल कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (DCO) ने ऑनलाइन रूप से फैलने वाली गलत जानकारी को रोकने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों के भरोसे को मज़बूत करने के इरादे से “Stop Online Misinformation: Ctrl+Alt+Delete” अंतरराष्ट्रीय कैम्पेन शुरू करने की घोषणा की और सरकारों, मीडिया, निजी क्षेत्रों तथा डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म्स से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।
यह कैम्पेन आर्थिक, सामाजिक और भरोसे के लिए चुनौती बन रही भ्रामक जानकारी से निपटने के लिए कई पक्षों तथा हितधारकों को साथ लेकर DCO की अगुवाई में लगातार एक साल तक चलाई गई मुहिम के नतीजे के रूप में सामने आया है। DCO की ऑनलाइन कॉन्टेंट इंटिग्रीटी पहल के तहत, यह कैम्पेन अलग-अलग चरणों में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जड़ें हितधारकों की प्रतिज्ञाओं और प्रतिबद्धताओं में जमी होंगी और इसे नीति पर होने वाली चर्चाओं, सार्वजनिक जुड़ाव और डिजिटल जगत के प्रति लोगों को जागरूक बनाते हुए आगे बढ़ाया जाएगा।
यह कैम्पेन कुवैत में DCO की 5वीं महासभा के दौरान लॉन्च किया गया, जिसमें ऑनलाइन रूप से फैलने वाली गलत जानकारी से निपटने के विषय पर वरिष्ठ मंत्रियों की विशिष्ट चर्चा हुई। कुवैत स्टेट की अध्यक्षता में हुई इस चर्चा में ऑनलाइन रूप से फैलने वाली गलत जानकारी की रोकथाम के लिए बनाई गई मंत्रियों की कमिटी के गणमान्य मंत्री शामिल हुए। इस पैनल में मोरक्को की सरकार में डिजिटल परिवर्तन और प्रशासनिक सुधार की प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि, महामहिम सुश्री अमाल एल फ़लाह सेग्रुशनी, जॉर्डन के डिजिटल अर्थव्यवस्था और उद्यमिता मंत्री, महामहिम इंजी. समी ईसा स्मेरत और पाकिस्तान की सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री, महामहिम सुश्री शिज़ा फ़ातिमा ख्वाज़ा शामिल हुईं। चर्चा में यह बात उभरकर सामने आई कि गलत जानकारी से निपटने और डिजिटल जगत पर भरोसा बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करने की ज़रूरत पर अलग-अलग संस्कृतियों के बीच आपसी सहमति बढ़ रही है।
डिजिटल कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन की महासचिव सुश्री दीमाह अलयाहया ने कहा: "ऑनलाइन रूप से गलत जानकारी का प्रचार-प्रसार एक डिजिटल महामारी का रूप ले चुका है। यह गलत जानकारी तथ्यों के मुकाबले ज़्यादा तेज़ी से फैल रही है, जनता के विश्वास को खोखला कर रही है और डिजिटल अर्थव्यवस्था की नींव को कमज़ोर बना रही है। अगर इसे काबू में न किया गया, तो यह संस्थानों को कमज़ोर कर देगी, ध्रुवीकरण को बढ़ा देगी और दुनिया भर के समाजों पर वास्तव में आर्थिक और सामाजिक लागतों का बोझ डाल देगी।
इस चुनौती का सामना करने के लिए सरकारों, मीडिया, डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म्स और निजी क्षेत्रों को सामूहिक रूप से इसकी ज़िम्मेदारी उठानी होगी और एकजुट होकर इसके खिलाफ़ कदम उठाना होगा। भरोसा डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार है। इस कैम्पेन के ज़रिए ऑनलाइन कॉन्टेंट की अखंडता की रक्षा करना सिर्फ़ झूठ के खिलाफ़ जंग लड़ने के तक सीमित नहीं है, बल्कि खुलेपन की रक्षा करने, उबरने की क्षमता को सशक्त बनाने और डिजिटल जगत के सुनहरे भविष्य के ज़रिए हर किसी को समृद्ध बनाने के बारे में है।"
“Stop Online Misinformation: Ctrl+Alt+Delete” DCO के उस व्यापक मिशन को दर्शाता है, जिसका मकसद डिजिटल सहयोग को मुमकिन बनाना है, ताकि लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सके, आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके और डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों के भरोसे और उबरने की क्षमता को सशक्त बनाया जा सके।
अपना समर्थन देने का संकल्प लें: https://ctrl-alt-del.dco.org/
अहमद बायूनी