शेहान मोहम्मद
मार्केटिंग हेड
+971503761812
GCC में a16z के पहले निवेश में, रियाध स्थित फ़िनटेक ने खुद को दुनिया भर के वित्तीय संस्थानों के लिए इंटीग्रेटेड इन्फ़्रास्ट्रक्चर लेयर के रूप में स्थापित किया है
आधुनिक वित्तीय संस्थानों के लिए बनाए गए ऑपरेटिंग सिस्टम Stitch ने आज घोषणा की कि उसने Andreessen Horowitz (a16z) की अगुवाई में सीरीज़ A फ़ंडिंग में $25 मिलियन जुटाए हैं। GCC में a16z का यह पहला निवेश है और इसके साथ ही Stitch की कुल फ़ंडिंग $35 मिलियन हो गई है। a16z के अलावा, मौजूदा निवेशक Arbor Ventures, COTU Ventures, Raed Ventures और SVC ने भी इस राउंड में हिस्सा लिया।
पिछले तीन सालों में डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन पर $1 ट्रिलियन से ज़्यादा खर्च करने के बावजूद, ज़्यादातर वित्तीय संस्थान अभी भी उसी अलग-अलग बंटे हुए, पुराने ढाँचे पर काम कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल दशकों से इस सेक्टर में होता आया है। दुनिया भर में, बैंक हर साल टेक्नोलॉजी पर $700 बिलियन खर्च करते हैं — फिर भी नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने में अभी भी सालों लग जाते हैं और अभी भी किसी मुख्य सिस्टम को अपग्रेड करने जाएँ, तो ऑपरेशन रुकने का जोखिम रहता है।
अब, जबकि AI हर इंडस्ट्री को नया रूप दे रहा है, इन्फ़्रास्ट्रक्चर की यह कमी अस्तित्व के लिए खतरा बन गई है: कोई भी वित्तीय संस्थान AI को सफलतापूर्वक तभी अपना सकता है, जब उसके पास एक साफ़-सुथरा, भरोसेमंद सिस्टम ऑफ़ रिकॉर्ड हो।
Stitch को इसी की बुनियाद बनाने के लिए तैयार किया गया है। Stitch को NPCI, FIS, Barclays, Santander और Azentio में सालों तक काम कर चुके ऑपरेटरों ने बनाया है। यह प्लैटफ़ॉर्म वित्तीय संस्थानों को लोन, कार्ड, पेमेंट और लेजर को कवर करने वाला एक सिंगल, क्लाउड-नेटिव स्टैक देता है — इसे वे मौजूदा सिस्टम को रातों-रात खत्म किए बिना, मॉड्यूल दर मॉड्यूल, धीरे-धीरे अपना सकते हैं। अलग-अलग बंटे कोर की जगह एक आधुनिक सिस्टम ऑफ़ रिकॉर्ड देकर, Stitch उस AI ट्रांसफ़ॉर्मेशन की राह खोलता है, जिसका वादा संस्थानों से किया गया है। हालाँकि, इसके लिए संस्थानों को सही इन्फ़्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत है।
Stitch के संस्थापक और CEO, मोहम्मद ओएडा ने कहा, “दुनिया भर में वित्तीय संस्थान अलग-अलग बंटे हुए, पुराने ढाँचे पर काम करते हैं, जिसका इस्तेमाल उन्हें 20 साल पहले ही बंद कर देना चाहिए था। अब हर संस्थान AI को अपनाना चाहता है, लेकिन टूटे-फूटे इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर AI का इस्तेमाल करना दीवार पर सिर मारने जैसा है।” “हमने इसी समस्या को दूर करने के लिए Stitch बनाया है और हमें गर्व है कि Andreessen Horowitz हमारे साथ है।”
सिर्फ़ पिछले छह महीनों में, Stitch प्लैटफ़ॉर्म पर $5 बिलियन से भी ज़्यादा रकम का लेन-देन हुआ है। साल 2025 में ग्राहकों की संख्या 10 गुना बढ़ी और इसी अवधि में आय 20 गुना बढ़ी है।
फ़िलहाल Stitch, मिस्र और केन्या सहित पूरे GCC, अफ़्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में काम करता है। इसके ग्राहकों में Raya Financing (Hyundai और Peugeot को लोन देने वाली कंपनी), LuLu Exchange, Noqodi और Foodics शामिल हैं। कंपनी ने आगे बढ़ते रहने की अपनी योजना के तहत दुनिया भर के वित्तीय संस्थानों को सेवाएँ देने का लक्ष्य रखा है।
Andreessen Horowitz के जनरल पार्टनर, एलेक्स रैंपेल ने कहा, “वित्तीय संस्थान दशकों से ढाँचागत कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं और यही कर्ज़ अब AI को अपनाने की राह में सबसे बड़ी रुकावट बन गया है। Stitch जो बना रहा है — एक आधुनिक, इंटीग्रेटेड सिस्टम ऑफ़ रिकॉर्ड — वही बाकी सबकुछ मुमकिन बनाता है। हम उनकी मदद करने के लिए उत्साहित हैं और इस क्षेत्र में अपना पहला निवेश करने पर हमें गर्व महसूस हो रहा है।"
नई पूंजी का इस्तेमाल प्रोडक्ट को तेज़ी से विकसित करने, GCC और व्यापक MENA क्षेत्र में Stitch की मौजूदगी को मज़बूत बनाने और इसके ग्लोबल गो-टू-मार्केट ऑपरेशन का विस्तार करने के लिए किया जाएगा।
ज़्यादा जानकारी के लिए, https://stitch.co पर जाएँ।
Stitch के बारे में जानकारी
Stitch का हेडक्वार्टर रियाद में है। यह एक फ़ाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर है, जो आधुनिक वित्तीय संस्थानों के लिए बनाया गया ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध कराता है।
एक इंटीग्रेटेड प्लैटफ़ॉर्म के साथ, Stitch लोन और कार्ड से लेकर पेमेंट और लेजर तक के लिए इस्तेमाल के तरीके उपलब्ध कराता है, जिससे टीमों को वह सब कुछ मिलता है, जो उन्हें ज़्यादा तेज़ी से लॉन्च करने, ज़्यादा किफ़ायती ढंग से काम करने और भरोसे के साथ विस्तार करने के लिए चाहिए।
अलग-अलग बंटे और पुराने सिस्टम की जगह एक आधुनिक स्टैक देकर, Stitch का मिशन है कि दुनिया भर में वित्तीय प्रोडक्ट्स के निर्माण और इस्तेमाल के तरीके को आसान बनाया जा सके। इससे इस पर निर्भर संस्थान सबसे ज़्यादा ज़रूरी पहलू पर ध्यान केंद्रित कर सकें: यानी अपने ग्राहकों पर।
ज़्यादा जानकारी के लिए, https://stitch.co पर जाएँ
Andreessen Horowitz के बारे में जानकारी
Andreessen Horowitz (यह a16z के नाम से भी जाना जाता है) एक वेंचर कैपिटल फ़र्म है, जो टेक्नोलॉजी के ज़रिए भविष्य को आकार देने वाले साहसी एंटरप्रेन्योर की मदद करती है। हम किसी भी स्टेज पर निवेश करने के लिए तैयार हैं: हम बायो + हेल्थकेयर, कंज़्यूमर और एंटरप्राइज़ ऐप, क्रिप्टो, फ़िनटेक, बुनियादी ढाँचे और अमेरिकी गतिशीलता की दिशा में आगे बढ़ने वाली कंपनियों में सीड से लेकर वेंचर और ग्रोथ-स्टेज टेक्नोलॉदी कंपनियों में निवेश करते हैं। a16z के मैनेजमेंट के पास कई फ़ंड में कुल मिलाकर 90 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की राशि है।