शेखा अल्महेरी
00971552288228
|
2025 के नौ महीनों के रिकॉर्ड नतीजे |
|||
|
AED 24.9 बिलियन |
AED 13.1 बिलियन |
AED 8.3 बिलियन |
AED 6.8 बिलियन |
|
+5.9% साल-दर-साल |
+11.9% साल-दर-साल |
+21.5% साल-दर-साल |
+24.8% साल-दर-साल |
|
2025 के 9 महीने राजस्व |
2025 के 9 महीने एबिटा |
2025 के 9 महीने ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट (परिचालन लाभ) |
2025 के 9 महीने कर चुकाने के बाद लाभ |
* आँकड़ों को राउंड ऑफ़ किया गया है
|
2025 की तीसरी तिमाही के रिकॉर्ड नतीजे |
|||
|
AED 10.3 बिलियन |
AED 6.2 बिलियन |
AED 4.6 बिलियन |
AED 3.9 बिलियन |
|
+4.5% साल-दर-साल |
+20.4% साल-दर-साल |
+29.8% साल-दर-साल |
+35% साल-दर-साल |
|
2025 की तीसरी तिमाही राजस्व |
2025 की तीसरी तिमाही एबिटा |
2025 की तीसरी तिमाही ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट (परिचालन लाभ) |
2025 की तीसरी तिमाही कर चुकाने के बाद लाभ |
* आँकड़ों को राउंड ऑफ़ किया गया है
दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी PJSC (ISIN: AED001801011) (प्रतीक: DEWA) ने आज साल 2025 के पहले 9 महीनों के लिए अपने समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है , जिसमें उसे AED 24.9 बिलियन का राजस्व, AED 13.1 बिलियन का EBITDA (एबिटा), AED 8.3 बिलियन का ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट (परिचालन लाभ), AED 6.8 बिलियन का कुल लाभ हुआ है और इसका ऑपरेटिंग कैश फ़्लो AED 15.2 बिलियन का रहा है. यह दुबई अमीरात की बिजली और पानी की सेवा देने वाली इकलौती कंपनी है और यह दुबई फ़ाइनेंशियल मार्केट (DFM) में लिस्ट है.
इस अवसर पर DEWA के वाइस चेयरमैन और MD व CEO, महामहिम सईद मोहम्मद अल तायेर ने कहा, “हमारे दूरदर्शी नेतृत्व की सोच और दिशा-निर्देशों के अनुरूप, यह DEWA के इतिहास में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है, जिसमें राजस्व लगभग AED 25 बिलियन तक पहुँच गया है और साल के पहले नौ महीनों में ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट AED 8.3 बिलियन से अधिक हो गया है. ये नतीजे दुबई के यूटिलिटी (उपयोगिता) मॉडल की मजबूती को दिखाते हैं और साथ ही, यह भी दिखाते हैं कि हम अपनी रणनीति के कितने अनुशासित ढंग से लागू करते हैं. जैसे-जैसे दुबई में विकास होता जा रहा है, DEWA भरोसेमंद, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार प्रणालियों का विस्तार कर रहा है, जिसमें स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन, जल सुरक्षा से लेकर ग्रिड का डिजिटलीकरण और स्मार्ट स्टोरेज शामिल हैं. हम ऐसे बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर रहे हैं, जो न सिर्फ़ भरोसेमंद और ज़्यादा सक्षम है, बल्कि पहले से ज़्यादा स्मार्ट और टिकाऊ भी है. पहली तीन तिमाहियों के मज़बूत नतीजों को देखते हुए, हमें उम्मीद है कि 2025 के पूरे साल भर के वित्तीय नतीजे, 2024 के नतीजों को पीछे छोड़ देंगे और ऐसा हमारी सेवाओं की अत्यधिक माँग, हमारे अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और हमारे ऑपरेशन के बेहतरीन तरीकों की वजह से होगा. हम स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन में निवेश जारी रखेंगे, ताकि यूटिलिटी सेक्टर के ग्लोबल लीडर के रूप में दुबई की पहचान को और मजबूत बनाया जा सके. अक्टूबर 2025 में, हमने साल 2025 की पहली छमाही के लिए AED 3.1 बिलियन का डिविडेंड भी दिया”.
शेखा अल्महेरी
00971552288228