मोहम्मद मुज़ेहेम
टेलीफ़ोन: +97142028537
दुबई चेंबर ने इंटरनेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) और वर्ल्ड चेंबर्स फ़ेडरेशन (WCF) के सहयोग से चेंबर बेंचमार्किंग टूल लॉन्च किया है, जो अपनी तरह का पहला प्लैटफ़ॉर्म है, जो चेंबर ऑफ़ कॉमर्स को सबसे अच्छे तौर-तरीकों तक पहुँच देने के साथ-साथ वैश्विक मानकों की कसौटी पर अपने प्रदर्शन को बेंचमार्क करने की क्षमता देता है।
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में 14वें अंतरराष्ट्रीय चेंबर्स सम्मेलन के दौरान शुरू हुई इस पहल को 100 से भी ज़्यादा देशों के 1,200 चेम्बर्स के लीडर्स और अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चेम्बर प्रतिनिधियों की प्रमुख बैठक के रूप में, यह आयोजन विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को सशक्त बनाने वाला एक महत्त्वपूर्ण मंच है।
इस टूल को संस्थानगत प्रदर्शन को बढ़ाकर और चेंबर को बेहतर सेवाएँ देने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और संचालन में उत्कृष्टता हासिल करने में सशक्त बनाकर, दुनिया भर में फैले चेंबर इकोसिस्टम में बदलाव लाने के मकसद से डिज़ाइन किया गया है। यह सात मुख्य भूमिकाओं और ज़िम्मेदारियों का आकलन करता है: आर्थिक अनुसंधान और व्यावसायिक बुद्धिमत्ता; वकालत और नीति प्रतिनिधित्व; अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश आकर्षण; प्रशिक्षण और कार्यबल समर्थन; नेटवर्किंग और सहयोग; सलाहकार और समर्थन सेवाएँ; तथा कानूनी और विवाद समाधान।
यह परिचालन उत्कृष्टता के प्रमुख पहलुओं को भी मापता है, जिनमें रणनीतिक ताल-मेल, प्रक्रिया दक्षता, साझेदारी, सदस्य संतुष्टि, शासन, नवाचार और वित्तीय प्रभाव शामिल हैं।
दुबई चेम्बर्स के अध्यक्ष और CEO, माननीय मोहम्मद अली राशेद लूताह ने कहा: “यह पहल उत्कृष्टता और संस्थागत नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में दुबई की स्थिति को दर्शाती है। यह पहल दुनिया भर के व्यावसायिक समुदायों के लिए सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देकर, ज्ञान की बुनियाद पर टिकी साझेदारियों को बढ़ावा देकर और बदलते आर्थिक माहौल का सामना करने के लिए चुस्त और दूरदर्शी समाधान विकसित करके मज़बूत और सस्टेनेबल भविष्य को आकार देने की अमीरात की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”
ICC के सेक्रेटरी जनरल, जॉन W.H. डेंटन AO ने कहा: “चेंबर बेंचमार्किंग टूल का लॉन्च दुनिया भर के चेंबर्स को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह उन्हें ऐसी जानकारियाँ देगा, जिसकी मदद से वे कामयाब हो सकेंगे। हम उनके नेतृत्व और विशेषज्ञता के लिए दुबई चेम्बर्स के आभारी हैं, जिन्होंने इस दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।”
यह टूल स्व-आकलन और तुलनात्मक विश्लेषण के लिए डेटा पर चलने वाले फ़्रेमवर्क का इस्तेमाल करता है और ज़रूरत के हिसाब से सुझाव, दुनिया भर की केस स्टडी तक पहुँच और उभरते रुझानों की जानकारी देता है। इसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की समिति के मार्गदर्शन से बनाया गया है और इसकी बुनियाद दुनिया भर के 19 चेंबर्स के गहन अध्ययन पर रखी गई है।
दुबई चेंबर्स का परिचय:
दुबई चेंबर्स एक निर्लाभ सार्वजनिक इकाई है, जो व्यवसायों को सशक्त बनाकर, इनोवेटिव वैल्यू ऐडेड सेवाएँ प्रदान करके और असरदार नेटवर्क तक पहुँच देकर दुबई को ग्लोबल प्लेयर बनाने के सपने को साकार करने में मदद करती है।