अंजलि राजवर्धन
यूएई के जाने-माने रीयल एस्टेट डेवलपर, Ohana Development ने अबूधाबी के यास कैनाल पर 4.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से बनने वाले गेटेड वॉटरफ़्रंट समुदाय और Manchester City F.C. के ब्रैंड वाले पहले अंतरराष्ट्रीय आवासीय प्रोजेक्ट, 'Manchester City Yas Residences by Ohana' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।
यह प्रोजेक्ट अबू धाबी के एतिहाद पार्क में लॉन्च किया गया, जिसमें Ohana Development के CEO हुसैन सलेम और COO मुस्तफ़ा अल सम्मक के साथ-साथ, City Football Group के CEO फ़ेरान सोरियानो भी मौजूद थे।
इवेंट के दौरान, अबूधाबी रियल एस्टेट सेंटर ने अपने Madhmoun प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए प्रॉपर्टी की ऑफ़-प्लान खरीदारियों के लिए दिलचस्पी जताने और बुकिंग की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण की घोषणा की और अबूधाबी का नया विनियमित ढांचा पेश किया। रजिस्ट्रेशन ADREC की सीधी देख-रेख में अनिवार्य एस्क्रो मैनेजमेंट के साथ किए जाएँगे, जिससे निवेशकों के लिए सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रशासन को पुख्ता बनाया जा सकेगा।
यह प्रोजेक्ट 1.67 मिलियन वर्ग मीटर में फैला होगा और इसमें 2,000 से भी ज़्यादा आवासीय इकाइयाँ होंगी, जिनमें 4 और 5-बेडरूम वाले विला और ट्विन विला, मेज़ोनेट, वॉटरफ़्रंट पेंटहाउस और अपार्टमेंट के छह विला क्लस्टर शामिल होंगे। स्टैंडअलोन विला की औसत कीमत 1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
यास कैनाल पर स्थित यह प्रोजेक्ट, Ferrari World Abu Dhabi और SeaWorld Abu Dhabi के बगल में और राजधानी के एक सबसे हलचल भरे इलाके में मौजूद होगा। यह प्रोजेक्ट साल 2029 में पूरा होगा।
इस प्रोजेक्ट की सबसे अहम विशेषता इसकी इंटिग्रेटेड Manchester City Academy है, जहाँ खिलाड़ी के विकास के लिए क्लब द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के अनुरूप ट्रेनिंग और रिकवरी की उत्कृष्ट सुविधाएँ मौजूद होंगी।
कैनाल के किनारे बने वॉटरफ़्रंट प्रोमेनेड में चुनिंदा रीटेल, डाइनिंग और लाइफ़स्टाइल डेस्टिनेशन मौजूद होंगे, जिनमें 'सिटी कैफ़े' भी शामिल है। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट में मैच डे टेरेस, सिटी लाउंज और क्लब के इतिहास को सराहने वाले रोचक अनुभव भी शामिल होंगे।
मरीना स्पोर्ट्स क्लब और वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर्स में कायाकिंग, पैडलबोर्डिंग और सेलिंग जैसी ऐक्टिविटीज़ उपलब्ध होंगी, साथ ही अत्याधुनिक फ़िटनेस सेंटर और इन्फ़िनिटी पूल जैसी रिज़ॉर्ट-स्टाइल सुविधाएँ भी शामिल होंगी। मास्टरप्लान का 55% से भी ज़्यादा हिस्सा लैंडस्केप्ड गार्डन्स और हरी-भरी जगहों के लिए सुरक्षित रखा गया है।
अपने विचार व्यक्त करते हुए, हुसैन सलेम ने कहा: “Manchester City Yas Residences by Ohana का लॉन्च हमारे होम बेस अबूधाबी में प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स पेश करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” यह प्रोजेक्ट अमीरात के प्रति हमारे लंबे समर्पण की मिसाल है और सूझ-बूझ के साथ डिज़ाइन किए गए, भविष्य के लिए तैयार समुदायों के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमीरात के महत्त्व को बढ़ाने में अपना योगदान करने की हमारी महत्त्वाकांक्षा को दर्शाता है।"
मास्टरप्लान में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं सहित समुदाय की दृष्टि से आवश्यक ढाँचागत सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
अंजलि राजवर्धन