वसीम एल जुर्दी
2PointZero Group
ईमेल: wassim@2PointZero.com
रावाद खट्टर
वेबर शैंडविक
· इस सौदे के बाद 2PointZero के पास 60.8% का स्वामित्व होगा
· ISEM के साथ, पैकेजिंग छठवाँ उपभोक्ता-केंद्रित वर्टिकल बन गया है
उपभोक्ता क्षेत्रों पर केंद्रित अगली पीढ़ी के निवेश पावरहाउस, 2PointZero Group PJSC (ADX: 2PointZero) ने आज घोषणा की कि उसने यूरोप के जाने-माने पैकेजिंग ग्रुप, ISEM में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा पूरा कर लिया है। यह ग्रुप सौंदर्य, फ़ैशन, लक्ज़री, न्यूट्रास्यूटिकल्स और कई अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। यह अधिग्रहण 704 मिलियन AED में किया गया है, जिसमें सेकेंडरी और प्राइमरी पूंजी का संयोजन शामिल है। इस निवेश का उद्देश्य कंपनी की ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक वृद्धि (यानी अंदरूनी विस्तार और अधिग्रहण/विलय के ज़रिए विस्तार) में तेज़ी लाना है।
2PointZero Group के पास अब ISEM का 60.8% हिस्सा है, जबकि Peninsula Capital और अल्पसंख्यक निवेशकों के पास शेष 39.2% हिस्सा है। यह 2PointZero और Peninsula के बीच रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत है। साथ मिलकर ये साझेदार ISEM की अग्रणी स्थिति को और सशक्त बनाएँगे। इसके लिए वे उत्पाद श्रेणियों और भौगोलिक विस्तार पर ध्यान देंगे, साथ ही पूरे व्यवसाय में — मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लाइंट ऑपरेशंस तक — AI और डिजिटल तकनीक को शामिल करेंगे। इसके अलावा, वे लक्षित M&A (विलय और अधिग्रहण) का समर्थन करेंगे, ताकि ISEM के औद्योगिक दायरे और उत्पाद क्षमताओं का दायरा बढ़ाया जा सके।
2PointZero Group की CEO, सामिया बुआज़ा ने कहा: “इस सौदे के पूरा होने से हमारी वैश्विक विकास की महत्त्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और पैकेजिंग उद्योग में एक स्केलेबल प्लैटफ़ॉर्म स्थापित करने की दिशा में एक ज़रूरी कदम पूरा हुआ है। पैकेजिंग हमारा छठवाँ उपभोक्ता-केंद्रित वर्टिकल बन जाएगा। ISEM के संयंत्रों के हमारे दौरे के दौरान वहाँ के ऑटोमेशन के स्तर, ऐडवांस्ड रोबोटिक असेंबली और अत्याधुनिक ढाँचे ने मुझे विशेष रूप से प्रभावित किया, जो ऑपरेशन की दक्षता, एकरूपता और मुनाफ़े के मार्जिन को सशक्त बनाते हैं।"
बुआज़ा ने आगे कहा: “पैकेजिंग क्षेत्र में हमारा प्रवेश इसलिए हुआ है, क्योंकि यह क्षेत्र खाद्य, फ़ार्मास्यूटिकल्स और लग्ज़री जैसे कई उप-क्षेत्रों में लगातार सशक्त CAGR प्रदान करता आ रहा है। रणनीतिक M&A, AI के इस्तेमाल और व्यावसायिक संचालन के एकीकरण के हमारे अनुभव के चलते हम ISEM के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में तेज़ी लाने में अच्छी तरह सहयोग दे सकते हैं। इसके अलावा, हमने प्राइमरी और सेकंडरी पैकेजिंग, दोनों क्षेत्रों का विस्तार करते हुए अपने शेयरधारकों को लंबे समय तक अच्छा लाभ देने का लक्ष्य रखा है।”
इस सौदे के पूरा होने से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि 2PointZero Group ने अब पैकेजिंग क्षेत्र में भी विस्तार कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने उपभोक्ता-केंद्रित कारोबार का छठवाँ वर्टिकल स्थापित किया है, जो उसके पहले से मौजूद ब्यूटी और अपैरल व्यवसाय को भी मज़बूती देता है। इटली में स्थित ISEM Group की स्थापना 1949 में हुई थी और इसका मुख्यालय बोलोन्या में है। ऊँचे स्तर के ऑटोमेशन का इस्तेमाल करने वाली यह कंपनी एक जानी-मानी कंपनी है, जो 'Made in Italy' ब्रैंड के हॉलमार्क की प्रतिष्ठा को और मज़बूत करती है। दुनिया भर में, ISEM को उसकी क्वॉलिटी, इनोवेशन और LVMH, Kiko, Gucci, L'Oréal, Puig तथा Coty Lancaster सहित प्रमुख लग्ज़री क्लाइंट्स के साथ उसके संबंध के लिए जाना जाता है। ISEM के उत्पादों में रिजिड बॉक्स, फ़ोल्डिंग केस, सिल्क पेपर और डस्ट बैग शामिल हैं। कंपनी के औद्योगिक ढाँचे 11 मैन्युफ़ैक्चरिंग प्लांट शामिल हैं, जो कुल मिलाकर 1,00,000 वर्ग मीटर से भी ज़्यादा क्षेत्र में फैले हुए हैं।
Peninsula Capital के संस्थापक पार्टनर, बोर्या प्राडो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा: ““इस सौदे के पूरा होने के साथ ही ISEM के लिए एक नए रोमांचक दौर की शुरुआत हो गई है। यह समूह दुनिया के सबसे चुनिंदा लक्ज़री ग्राहकों के पसंदीदा पैकेजिंग साझेदार के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यह निवेश ISEM की वृद्धि में तेज़ी लाने के लिए ज़रूरी पूंजी, वैश्विक पहुँच और रणनीतिक सहयोग प्रदान करेगा। 2PointZero के साथ साझेदारी ऐसी मददगार क्षमताएँ लेकर आती है, जो दोनों पक्षों को मज़बूती देती हैं। हमारा मानना है कि ये बदलाव लाने वाली साबित होंगी—सिर्फ़ ISEM के लिए ही नहीं, बल्कि उसके ग्राहकों के लिए भी। हम एक साथ मिलकर अगला अध्याय लिखने के लिए तत्पर हैं।”
ISEM Packaging Group के CEO, फ़्रांचेस्को पिंटुची ने कहा: “आज से हमारे ग्रुप के अगले अध्याय की शुरुआत हो रही है। अब ISEM ग्रुप, उसे दूसरों से अलग बनाने वाली सटीकता और निजी प्रतिबद्धता से कोई भी समझौता किए बिना अपने ग्राहकों को और भी बड़े पैमाने पर सेवाएँ दे सकता है। ग्रुप के लोग, उसकी कारीगरी और दुनिया के जाने-माने लग्ज़री ब्रैंड्स के साथ उसके रिश्ते—यही ISEM के हर काम का केंद्र बने रहेंगे। 2PointZero और Peninsula के साथ मिलकर, ISEM के पास अब अपने कारोबार को वैश्विक स्तर पर ले जाने का मज़बूत आधार है। मुझे गर्व है कि हमने बहुत कम समय में बहुत कुछ हासिल किया है। मैं उद्यमियों, अपने दोस्तों—जो हमारी इस बेमिसाल यात्रा का हिस्सा रहे हैं—ग्रुप के सभी कर्मचारियों और हमारे सभी हितधारकों, ग्राहकों तथा आपूर्तिकर्ताओं का उनके महत्त्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार जताता हूँ।”
दुनिया की जानी-मानी कानूनी फ़र्म Hogan Lovells के पार्टनर और सीनियर एसोसिएट्स ने 2PointZero और Peninsula Capital को खरीद पक्ष से जुड़े M&A, FDI और प्रतिस्पर्धा/एंटीट्रस्ट से जुड़े मामलों की सलाहकार बनी। Legance ने Peninsula Capital को ISEM में उसके पुनर्निवेश और 2PointZero Group के साथ हितधारकों के समझौतों के मामले में सहयोग दिया, जबकि Van Campen Liem ने डील स्ट्रक्चरिंग यानी सौदे के ढाँचे के संबंध में Peninsula के सलाहकार की भूमिका निभाई। इसी समय, Gatti Pavesi Bianchi Ludovici और Herbert Smith Freehills Kramer ने पूरी बिक्री प्रक्रिया के दौरान विक्रेता पक्ष की सलाहकारी का काम संभाला।